नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और उद्योगपति अनिल अंबानी को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस और उससे जुड़ी कंपनियों तथा उनके प्रमोटरों द्वारा बड़े पैमाने पर बैंकिंग और कॉरपोरेट अनियमितताएँ की गईं। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि पूरे मामले की जांच शीर्ष अदालत की निगरानी में कराई जाए।

