Sunny Deol के बेटे Karan Deol खूबसूरत वादियों में मना रहे हनीमून, सामने आईं अनदेखी तस्वीरें

Rohit Kumar
3 Min Read

करण देओल और द्रिशा आचार्य 18 जून को शादी के बंधन में बंध थे. इस कपल को आशीर्वाद देने पूरा परिवार एक साथ आया था. अब दोनों शादी के बाद  हनीमून पर निकल गए हैं. ये कपल हनीमून के लिए कहीं और नहीं बल्कि हिमाचल के शहर मनाली गया हुआ है.

यहां देओल फैमिली का अपना कॉटेज भी है जिसमें वो अक्सर समय बिताने जाते रहते हैं. अब करण और द्रिशा भी शादी के बाद साथ में टाइम स्पेंट करने यहीं पहुंचे. करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मनाली से कुछ पिक्चर्स भी शेयर की हैं. जिसमें वो कभी अपने पेट्स के साथ खेलते नजर आ रहे हैं तो कहीं फुटबॉल खेल रहे हैं.

करण-द्रिशा ने रोमांटिक पल कर रहे शेयर

करण देओल और द्रिशा आचार्य शादी के बाद साथ में टाइम स्पेंट करने मनाली पहुंचे हुए हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ खास समय बिता रहे हैं. द्रिशा आचार्य ने वहां के नजारे की कुछ पिक्चर्स भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिसे उनके हबी करण देओल ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रिशेयर किया है.

शेयर की गई पहली पिक्चर में बादल, पहाड़ और हरियाली का सुंदर संगम नजर आ रहा है. तो वहीं एक अन्य पिक्चर में करण का डॉग्स लव साफ दिखाई दे रहा है. वो स्ट्रीट डॉग का हाथ अपने हाथ में डाले नजर आ रहे हैं. इसके अलावा एक वीडियो क्लिप भी शेयर की गई है जिसमें करण फुटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं. द्रिशा ने मनाली में उनके कॉटेज की एक खूबसूरत पिक्चर शेयर की है जिसमें काफी सुंदर नजारा दिखाई दे रहा है. इस पिक्चर को करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिशेयर किया है. वहीं एक लास्ट पिक्चर में करण अपने पालतू डॉग्स के साथ खेलते नजर आ रहे हैं.

धर्मेंद्र ने पोते को शुभकामनाएं देने वालों के लिए लिखा खास नोट

धर्मेंद्र ने अपने पोते की शादी में काफी एंजॉय किया वो पोते की बारात में बाराती बन पहुंचे और बेटों के साथ खूब डांस भी किया. अब इन सब के बाद एक्टर ने पोते पर प्यार बरसाने वालों के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों में करण की मैरिज सेरेमनी में आपके द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं.’ इसके साथ धर्मेंद्र ने अपने दो पुरानी पिक्चर्स शेयर की हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक ईविल आई का इमोजी भी लगाया है. जिससे उनकी इन खुशियों को किसी की नजर ना लगे.

Share This Article
Leave a Comment