लोकसभा चुनाव से पहले सपा की राज्य कार्यकारिणी घोषित, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को मिली ये जिम्मेदारी

Rohit Kumar
4 Min Read

लखनऊ। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने रविवार को प्रदेश की नई टीम घोषित की। चुनावी मैदान में उतरने के लिए सपा ने उत्तर प्रदेश की 182 सदस्यीय भारी-भरकम राज्य कार्यकारिणी तय की है। सपा मुखिया ने पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व मुस्लिमों को खासा प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पीडीए ( पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने वाली सपा ने कार्यकारिणी में भी इसको महत्व दिया है। बड़ी संख्या में अति पिछड़ों को जगह दी गई है। वरिष्ठ नेता आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सचिव बनाया गया है। कई विधायकों को भी कमेटी में स्थान दिया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अलावा राजकुमार मिश्र पहले की तरह कोषाध्यक्ष बने रहेंगे।

कमेटी में चार उपाध्यक्ष, तीन महासचिव, 61 सचिव, 48 सदस्य व 62 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। 62 विशेष आमंत्रित सदस्यों को यदि छोड़ दिया जाए तो 120 सदस्यीय कार्यकारिणी में 24 मुस्लिम, 45 गैर यादव ओबीसी, 17 दलित, 11 यादव, आठ ब्राह्मण व 15 अन्य जातियों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

मो. इरफानुल हक, सीएल वर्मा, श्याम लाल पाल व राजेंद्र एस बिंद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जय शंकर पांडेय, अताउर्रहमान व अनीसुरहमान अंसारी को महासचिव बनाया गया है।

61 को सचिव बनाया गया, अब्दुल्ला आजम भी शामिल

अब्दुल्ला आजम, जियाउद्दीन रिजवी, सर्वेश अम्बेडकर, पंपी जैन, महेंद्र चौहान, धर्मवीर डबास, जुगुल किशोर वाल्मीकि, दयाराम प्रजापति, मांगेराम कश्यप, देवनाथ साहू, कुमद लता राजवंशी, ओंकार पटेल, रुकमणी निषाद, एसपी सिंह कुशवाहा, शरफत खां, त्रिवेणी प्रसाद, दीपाली रायकवार, विभा शुक्ला, महिमा यादव, अजय चौधरी, देवेश शाक्य, नीलम रोहिला सिंह, अनलेश कुमार पाल।

अमर नाथ मौर्या, कप्तान सिंह राजपूत, चौधरी यशवंत सिंह, लाखन सिंह, केके गौतम, आरए उस्मानी, प्रीतम वर्मा, अशफाक अली, आशीष चौबे, लल्लन राय, सुभाष लोधी, विजय सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राम लखन पटवा, लालता बियार, विनोद सविता, फैसल मकबूल खां, महताब सिंह, वरुण गिहार, सरदार कुलवंत सिंह, जरीना उस्मानी, रजिया नवाज, नवल शाक्य, शालिनी राकेश, आर के वर्मा, मेघनाथ खंगार, गुलजार अहमद, राजेंद्र गुरु जी, प्रेम प्रकाश वर्मा, आर डी गोस्वामी, राम पाल नायक, राजन कनौजिया, अवधेश यादव, सुनील चौधरी व राम सेवक यादव को सचिव बनाया गया है।

48 सदस्य बनाए गए

राजीव शर्मा, लालमन राजभर, जियाउल इस्लाम, विश्वनाथ विश्वकर्मा, राम कुमार कंडेरे, श्याम लाल बच्ची सैनी, जय गोपाल सोनी, विजय शंकर नट, राजीव नाथ सपेरा, भईया राम पटेल, मो. इशहाक अंसारी, योगेंद्र सिंह खडगवंशी, मुस्ताक काजमी, आरिफ अनवर हाशमी, शशांक यादव, मौलाना इस्माईल, माया वाल्मीकि, राजपाल शर्मा, कमला यादव, अनिल सिंह वीरू, राहुल कौशिक, नफीस अहमद।

रामगोपाल बघेल, सहजराम वर्मा, बलराम मौर्या, दीपक चौरसिया एडवोकेट, देवेंद्र प्रताप स्वर्णकार, हाजी जमा खां, आनंद सिंह यादव, यशपाल सिंह, मो. अतहर, शमीम अंसारी, सुभाष सिंह टिंटू सिंह, शफी मंसूरी, कमलेश कुमार वर्मा, दिलीप कमलापुरी, सोमवीर सिंह, खुमान सिंह वर्मा, लोधी, डा. अरविंद गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह राना, रागिनी सोनकर शिवमोहन चौधरी, विपिन सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, अनुज सिंह यादव, मंटू काजी, जगतंबा पटेल, चंद्रजीत यादव व मरगूब कुरैशी को सदस्य बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment