लखनऊ. राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के गठबंधन ने गुरुवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है. रालोद-सपा के गठबंधन (RLD-SP alliance) ने 29 प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए ट्वीट किया- ‘राष्ट्रीय लोकदल-समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में लाएगा परिवर्तन’ युवा, किसान के विकास का मंत्र आ रहे हैं अखिलेश और जयन्त!!’ वहीं प्रत्याशियों का ऐलान करने के बाद रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने लिखा- ‘मुझे विश्वास है गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, एकजुट होकर इन प्रत्याशियों के चुनाव में पूरी निष्ठा से महनत करेंगे! एक एक विधायक से बनेगी आपकी विधानसभा, आपकी सरकार.’


