सौरव गांगुली ने दी आइपीएल नाकआउट को लेकर खुशखबरी, 100 फीसदी दर्शकों को मिली अनुमति

Rohit Kumar
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को बोर्ड की शीर्ष परिषद की बैठक के बाद ऐलान कर दिया है कि आईपीएल 2022 का पहला प्ले-ऑफ और एलिमिनेटर मैच 24 और 26 मई को कोलकाता में खेले जायेंगे, जबकि दूसरा प्ले-ऑफ और फाइनल 27 और 29 मई को अहमदाबाद में खेले जायेंगे। इन मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की पूरी मौजूदगी होगी। वहीं महिला चैलेंजर का आयोजन 24 से 28 मई तक लखनऊ में होगा।

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने मीडियाकर्मियों को कहा, ”महिला चैलेंजर सीरीज 24 से 28 मई के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी।”

उन्होंने कहा, ”जहां तक ​​पुरुषों के आईपीएल नॉकआउट चरण के मैचों का संबंध है, यह कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसमें 22 मई को लीग चरण के समापन के बाद खेले जाने वाले मैचों के लिए दर्शकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति की मंजूरी होगी।”

Share This Article
Leave a Comment