सोशल मीडिया दोस्त ने होटल बुलाकर छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

लखनऊ। सोशल मीडिया दोस्त ने होटल बुलाकर छात्रा से किया। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने परिजनों के पूछने पर आपबीती बताई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के अनुसार, 15 साल की किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। कुछ वक्त पहले उसकी इंस्टाग्राम पर गोमतीनगर के विशालखंड निवासी सागर उर्फ क्षितिज कनौजिया से दोस्ती हुई थी।

इसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। आरोप है कि पांच नवंबर को सागर ने किशोरी को मिलने के बहाने होटल में बुलाया, वहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी ने उसे धमकाया।घटना के बाद से किशोरी गुमसुम रहने लगी। यह देखकर परिजनों को शक हुआ। बात करने पर उसने आरोपी की पूरी करतूत बताई। शनिवार को परिजन किशोरी को लेकर थाने गए और केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment