खेल-खेल में 3 साल का बच्चा चबा गया सांप, हैरान रह गए लोग; बोले- कैसे बच गया?

Rohit Kumar
2 Min Read

रोमांच और रहस्य से भरी इस दुनिया को समझ पाना बहुत मुश्किल है. यहां क्या से क्या हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता. उत्‍तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां एक बच्चे के कटाने से सांप की मौत हो गई है. खेल खेल में बच्चे ने सांप को मुंह में पकड़ लिया और अपने दातों से चबा डाला जिससे सांप की मौत हो गई. इसकी खबर बालक की दादी को हुई तो उन्होंने तत्काल बालक का इलाज कराया और अब बालक पूर्णतः स्वस्थ है.

फर्रुखाबाद के कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनापुर गांव के रहने वाले दिनेश का ढाई साल का बच्चा अक्षय घर के आंगन में खेल रहा था. तभी आंगन में कही से एक सांप का बच्चा अक्षय के पास आ गया. अक्षय उसके साथ भी खेलने लगा. खेल खेल में अक्षय ने सांप को मुंह में पकड़ लिया और अपने दांतों से चबा डाला.

इससे सांप लहुलूहान हो गया. जब अक्षय की दादी सुनीता ने बच्चे को सांप को चबाते हुए देखा तो उसके मुंह से सांप के बच्चे को निकला. सांप को गहरा घाव लगा और उसने वहीं मौके पर ही दम तोड़ दिया. बच्चे अक्षय की हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में दादी जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंची और अक्षय का इलाज करवाया। अब बालक पूर्णतः स्वस्थ है।

Share This Article
Leave a Comment