पिज्जा बांटने को लेकर हुए झगड़े में जेठानी को मारी गोली, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

दिल्ली। पिज्जा बांटने को लेकर हुए झगड़े में जेठानी के भाइयों ने देवरानी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सादमा का जीटीवी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह चारों यूपी के गाजियाबाद के शहीद नगर निवासी मुंतहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज हैं। इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली की एक महिला के पेट में गोली मारी गई है। पुलिस टीम ने घायल का बयान लिया। पता चला कि 21 वर्षीय सादिया गाजियाबाद की रहने वाली है। उसकी वेलकम इलाके में रहने वाले जीशान से शादी हुई है। सादिया का जीशान और उसके परिवार के सदस्यों के साथ वैवाहिक विवाद चल रहा है। सादिया अपनी देवरानी सादमा को पसंद नहीं करती है।

बुधवार को जीशान ने घर पर पिज्जा मंगवाया और सभी परिवार के सदस्यों में बांटा। इस पर सादिया भड़क गई और उसने अपने चार भाइयों तफसीर, शहजाद, गुलरेज और मुंतहिर को अपने ससुराल वेलकम बुला लिया। जब ये चारों लोग वहां पहुंचे तो सादिया के भाइयों और उसके ससुराल के सदस्यों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मुंतहिर ने एक गोली चलाई जो जीशान के भाई जावेद की पत्नी सादमा को लगी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों मुंतहिर, तफसीर, शहजाद और गुलरेज को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment