
पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। Mrigank Shekhar Pathak IPS, जो 2019 बैच के IPS अधिकारी हैं और जिनका गृह जनपद गौतम बुद्ध नगर (Greater Noida), उत्तर प्रदेश है, तथा वर्तमान में SP Hamirpur के पद पर तैनात हैं, और Additional SP Hamirpur Arvind Kumar Verma, जिनका गृह जनपद अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश है, के संबंध में प्रियांशु गुप्ता एवं उनकी मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवार का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान प्रियांशु गुप्ता को थाने के अंदर कथित रूप से धमकाया गया और उसकी कनपटी पर पिस्टल तानने जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया गया। परिवार ने पुलिस अधिकारियों पर कथित अभद्र एवं अपमानजनक व्यवहार तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने के भी आरोप लगाए हैं।
मामले में सबसे गंभीर आरोप यह है कि मुकदमा वादी से कथित रूप से ₹12 लाख की मांग की गई। परिवार का दावा है कि इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित रूप से पैसों की मांग से संबंधित बातचीत है।
परिवार ने सुरक्षा और स्वतंत्र जांच की मांग की
प्रियांशु गुप्ता और उनकी मां का आरोप है कि कथित घटनाओं के बाद उन्हें अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका हुई और प्रियांशु को हमीरपुर छोड़कर लखनऊ जाना पड़ा। परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि लखनऊ पहुंचने के बाद भी उनकी गतिविधियों पर कथित रूप से नजर रखी गई ओर उनके पीछे पुलिस कर्मियों को भेजा गया।
परिवार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच स्थानीय पुलिस अधिकारियों से अलग किसी स्वतंत्र एवं निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए।
परिवार की प्रमुख मांगें हैं—
- थाने एवं संबंधित स्थानों के CCTV फुटेज सुरक्षित कराए जाएं।
- कथित ₹12 लाख मांगने वाले ऑडियो की फोरेंसिक जांच हो।
- संबंधित कॉल रिकॉर्ड एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य की जांच हो।
- प्रियांशु गुप्ता एवं उनकी मां को आवश्यक सुरक्षा किसी स्वतंत्रता एजेंसी से प्रदान की जाए।
समाचार-पत्रीय निष्पक्षता के लिए: उपरोक्त आरोप पीड़ित परिवार द्वारा लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित पुलिस अधिकारियों/विभाग का पक्ष लेने के लिए संपर्क किया गया लेकिन संबंधित द्वारा कोई भी वर्जन देने पर बात नहीं की गई
