‘पुष्पा’ फेम रश्मिका मंदाना को बिना मेकअप में देख फैंस के उड़े होश, Video देख लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

Rohit Kumar
2 Min Read

बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं ऐसी हैं जो कभी-कभी बिना मेकअप के भी स्पॉट हो जाती हैं. ऐसे में लोग एक्ट्रेसेज में मेकअप न करने की वजह से दिखने वाले ड्रास्टिक चेंज से काफी निराश हो जाते हैं. लेकिन रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.

सादगी में छिपी है खूबसूरती!

इस वीडियो में आप रश्मिका मंदाना को देख सकते हैं. लेकिन गौर करने वाली खास बात तो ये है कि रश्मिका नो मेकअप लुक (No Makeup Look) में नजर आ रही हैं. इसके बावजूद भी उन्होंने कैमरे से बचने की कोशिश नहीं की और कॉन्फिडेंस के साथ अपने सिंपल लुक में पोज दिए. पहले आप भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो को जरूर देखें…

एयरपोर्ट पर दिखीं रश्मिका

इस वीडियो में साउथ की फेमस एक्ट्रेस (South Actress) रश्मिका मंदाना ने सिंपल व्हाइट टी-शर्ट के साथ लेगिंग पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने हाथ में फोन और मास्क पकड़ा हुआ है और पीछे एक बैग टांगा हुआ है. खुले बाल और स्लिपर्स के साथ एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कम्प्लीट किया है. एयरपोर्ट (Airport Look) पर रश्मिका को इस तरीके से देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए क्योंकि एक्ट्रेस बिना मेकअप के भी खूबसूरत लग रही थीं.

कई लोगों के दिलों पर करती हैं राज

एक्ट्रेस का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना अपनी एक्टिंग और क्यूटनेस की वजह से कई लोगों के दिलों पर राज करती हैं. रश्मिका मंदाना ने गुडबाय (Goodbye) मूवी के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है और एक्ट्रेस लगातार अपने करियर में आगे बढ़ती नजर आ रही हैं.

Share This Article
Leave a Comment