नोरा फतेही के गाने पर रशियन बच्ची ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख एक्ट्रेस भी हुई हैरान

Rohit Kumar
1 Min Read

मशहूर बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस की दीवानगी फैंस के सिर चढ़ बोलती है। नोरा अपने लुक्स और हॉट डांस मूव्स से लोगों को कायल कर लेती हैं। फैंस गानों पर उन्हें खूब कॉपी करते नजर आते हैं। अब हाल ही में एक 6 साल की रशियन बच्ची में नोरा के डांस का पागलपन देखने को मिला। वह उनके गाने ‘डांस मेरी रानी’ पर एक्ट्रेस को जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है।

यह वीडियो जब नोरा ने ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस बच्ची का नाम एसेन्या (Esenya)है, जो उनके गाने पर एनर्जेटिक डांस से सबका दिल जीतती नजर आ रही है। यही वजह है कि नोरा ने भी उसके डांस से इम्प्रेस होकर उसके वीडियो को अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘कितनी प्यारी है, वह बहुत अच्छी है !!!!’

Share This Article
Leave a Comment