रोटरी क्लब ग्रेनो ने लगाया रक्तदान शिविर

Rohit Kumar
1 Min Read

क्लब अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा व आर डब्ल्यू ए अल्फा 2 के संयुक्त तत्वाधान में एक रक्तदान शिविर ( नियर के बी कॉम्प्लेक्स ) अल्फा 2 मार्केट के पास ग्रेटर नॉएडा में लगाया गया । जिसमें ब्लड डोनेट करने के लिये 20 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया।

क्लब सदस्य अमित शर्मा ने बताया कि रक्तदान करने से खून की कोई कमी नहीं होती है और लगभग 48 घंटे में दुबारा से नया खून बन जाता है ।जिससे शरीर में होने वाली कई बीमारियां भी समाप्त हो जाती है ।एकबार रक्तदान करने से आप दो लोगों का जीवन बचा सकते हैं ।

आज के इस कैंप में क्लब की ओर से अशोक अग्रवाल ,मुकुल गोयल ,विनय गुप्ता ,कपिल शर्मा ,विकास गर्ग , अमित शर्मा ,परविंदर चौहान ,सौरभ अग्रवाल व आर डब्ल्यू ए की तरफ़ से भारती रावत ,निशा ठाकुर , राजवीर भाटी आदि लोग उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment