रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने स्कूल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर

Rohit Kumar
1 Min Read

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा रोटरी इंडिया लिटरेसी मिशन द्वारा चल रहे उज्जवल दृष्टि अभियान के तहत सूरजपुर स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में पिछले तीन दिनों से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली उन सभी छात्राओं जिन्हें आँख में कुछ परेशानी थी व कक्षा 6,7,8 के छात्र कुल मिलाकर 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच की गई। जिनमें 120 बच्चों की आँखें कमजोर पाई गई जिनको शीघ्र ही रोटरी के माध्यम से निशुल्क चश्मे प्रदान कराये जायेंगे। स्कूल में कक्षा 9 से 12 के छात्रों की आंखों की भी जाँच अगले सप्ताह करायी जायेगी।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया उज्जवल दृष्टि अभियान के माध्यम से रोटरी द्वारा पूरे भारत में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की आंखों की जांच करायी जा रही है तथा कमजोर नजर वाले सभी छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई करने के उद्देश्य से रोटरी के माध्यम से शीघ्र चश्मे उपलब्ध कराये जा रहे हैं।
क्लब की ओर से अध्यक्ष अमित राठी, विजय शर्मा,अतुल जैन, प्रधान मूलचंद शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment