देविका गोल्ड होम्ज़ बिल्डर से परेशान निवासियों ने की बैठक, खटखटाएंगे कोर्ट का दरबाजा ।

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट आज देविका गोल्ड होम्ज सोसाइटी में देविका वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें बिल्डर के द्वारा पिछले साढ़े तीन वर्षों से की जा रही घोर लापरवाही के ऊपर रेरा में जाने का निर्णय लिया गयाl

इसमें सभी सदस्यों ने बिल्डर के प्रति क्षोभ व्यक्त किया और कहा कि इतने पत्र देने के बावजूद बिल्डर किसी भी बात का उत्तर नहीं देता और हम लोग मूलभूत सुविधाओं जैसे पार्किंग सुरक्षा गार्ड क्लब हाउस स्विमिंग पूल तथा साफ सफाई के मुद्दों को लेकर हमेशा परेशान रहते हैं और बिल्डर शिकायत करने पर भी इन सब मामलों पर कोई ठोस उत्तर या कब तक बनेगा इसकी कोई समय सीमा नहीं दे रहा है ऐसे में हम लोगों के पास रेरा में शिकायत दर्ज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बच रहा आज की बैठक में रेरा विशेषज्ञ के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता श्री के० के० सिंह और नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान ने बैठक को संबोधित किया ।

आज की बैठक में देविका वेलफेयर एसोसिएशन के श्री आनंद सिंह एमएस रावत आशीष कुलकर्णी कमल थापा अरविंद पांडे अमित कुमार शिरीष पांडे, ब्रजेश कुमार, सोनू शर्मा , चंद्रशेखर गुप्ता, राजीव विश्वकर्मा , दीपक दुबे, नेफोमा टीम से उमेश सिंह, किशोर कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment