ग्रेटर नोएडा स्थित जीसस एंड मैरी कॉन्वेन्ट स्कूल में गणतंत्र दिवस अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा स्थित जीसस एंड मैरी कॉन्वेन्ट स्कूल में गणतंत्र दिवस अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मैं वायु सेना अधिकारी कप्तान सेम्यूल ,फादर डेनिस डिसूज़ा ( फाउंडर मैनेजर ) ,विद्यालय के मैनेजर फादर के. के. थॉमस,फादर विनॉय विद्यालय के प्रधानाचार्य रोजिमोंन थॉमस परिसर में उपस्थित थे।
त्तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजे विद्यालय परिसर में स्वागतोत्सुक विद्यालय ने अपनी परम्परा को निभाते हुए सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर किया। तदोपरांत अपनी शान का परिचायक तिरंगा लहराकर राष्ट्र गान हुआ। फिर मार्च पास्ट से कार्यक्रम का आरम्भ हुआ। चारों हाउस के बच्चों ने अपनी दमदार प्रस्तुति कर सभी का मन जीत लिया। नन्हे नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से देशभक्ति प्रस्तुत की एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों ने सभी की मन में देशप्रेम जागृत कर उत्साह पैदा कर दिया। सभी जन समूह ने आयोजन की खूब प्रशंसा की और तालियों की गड़गड़ाहट ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया ।

Share This Article
Leave a Comment