विमान में पेशाब की घटना के बाद सीईओ ने कहा, ‘अनुचित व्यवहार की सूचना तुरंत दें’

Rohit Kumar
2 Min Read

एयर इंडिया के विमान में पेशाब करने के मामले को लेकर एयलाइन के सीईओ ने अपने कर्मचारियों के लिए फरमान जारी किया है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कैंपबेल विल्सन ने कर्मचारियों से किसी भी अनुचित व्यवहार की तुरंत जानकारी देने को कहा है. उन्होंने आगे यह भी कहा है कि अगर मामले का निपटारा हो चुका हो तो भी इसकी जानकारी दें.

कर्मचारियों के साथ एक आंतरिक संवाद में उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्री की पीड़ा को हम पूरी तरह से समझते हैं. उन्होंने कहा कि बात जितनी बताई गई थी उससे कहीं अधिक पेचीदा है, स्पष्ट रूप से इससे सबक लेना चाहिए. विल्सन ने कहा ने ​कहा कि सबसे जरूरी यह है कि अगर विमान में इस स्तर का अनुचित व्यवहार किया गया है, तो जितनी जल्दी हो अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी चाहिए. अगर मामला सुलझ गया है तो भी इसकी जानकारी देनी चाहिए.

क्या था पूरा मामला 

26 नवंबर को एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया था. अधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी थी कि एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान में हुई इस घटना के 10 दिन बाद पेरिस-दिल्ली उड़ान में भी ‘‘शराब के नशे में धुत’’ पुरुष यात्री द्वारा महिला यात्री के कंबल पर ‘‘पेशाब करने’’ का मामला सामने आया था.

नहीं हुई कोई कार्रवाई 

इस घटना के आने के बाद से यात्री ने महिला से माफी मांग ली, लेकिन कोई भी दंडात्मक कार्रवाई यात्री के खिलाफ नहीं की गई. इसके साथ ही एयरलाइन की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना छह दिसंबर को एअर इंडिया की उड़ान संख्या 142 में हुई और विमान के पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को इस मामले की जानकारी दी थी, जिसके बाद यात्री को हिरासत में ले लिया गया था.

Share This Article
Leave a Comment