शराब पीकर घर आने हुए विवाद में की पत्नी की हत्या, रिपोर्ट दर्ज

Amit
1 Min Read

कानपुर। गुजैनी थानाक्षेत्र के अंबेडकरनगर इलाके में सोमवार देर रात शराब पीकर घर आने के बाद हुए विवाद के बाद गल्ला व्यापारी ने तौलने वाले बाट से पत्नी को कूच कर मार डाला। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे बंद कर फरार हो गया।मृतका के पिता ने दामाद व 11 साल के बेटे समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। फोरेंसिक ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए थे।

कानपुर देहात के मैथा कोड़वा निवासी संजय दीक्षित की बहन पुष्पांजलि उर्फ पूजा (32) की शादी दिसंबर 2011 में अंबेडकरनगर एलआईजी निवासी गल्ला व्यापारी हरीशंकर अग्निहोत्री से हुई थी। संजय नशा करने का आदी है। बहन पर दबाव डालकर रुपये की मांग करता था।
Share This Article
Leave a Comment