Aligarh Crime News:शादी में आई किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, अब पुलिस ने आरोपित को दबोचा

Rohit Kumar
2 Min Read

अलीगढ़ : महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित लाज में शादी समारोह के दौरान फिरोजाबाद की 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने में आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार देर रात दबोच लिया। आरोपित ने बताया है कि नशे में घटना की थी। पुलिस से बचने के लिए कोलकाता भाग गया था। वहां रुपये खत्म हो गए तो किसी तरह अलीगढ़ लौट आया।

रामघाट रोड पर पीएसी के पास स्थित लाज में हुई थी घटना

शनिवार को आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के रहने वाले बालिका के मामा ने मुकदमा कराया था। उन्होंने बताया कि बुलंदशहर के खुर्जा निवासी उनके साले की क्वार्सी क्षेत्र के गांव चिलकौरा निवासी युवती से तय हुई थी। 10 फरवरी को रामघाट रोड पर पीएसी के पास स्थित लाज में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव निवासी उनकी 10 साल की भांजी भी साथ आई थी। देर रात करीब साढ़े 12 बजे बालिका शौचालय में अचेत अवस्था में मिली। प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। स्वजन उसे खुर्जा के अस्प

आरोपित ने बताया है कि नशे में घटना को दिया अंजाम

इसके बाद बालिका को रात में ही अलीगढ़ लाया गया था। यहां महुआखेड़ा थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। सीसीटीवी खंगाले गए तो बालिका ने आरोपित को पहचान लिया था। आरोपित खैर क्षेत्र के अंडला निवासी 24 वर्षीय जितेंद्र बघेल की ससुराल गांव चिलकौरा में है। आरोपित अपनी पत्नी की बुआ की शादी में आया था। साथ में उसकी पत्नी भी थी। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आरोपित जितेंद्र को बौनेर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने बताया है कि नशे में घटना को अंजाम दिया था।

Share This Article
Leave a Comment