दुष्कर्म करने वाला आरोपी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बीटा टु पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपी वांछित अभियुक्त मोहन पुत्र मूरल निवासी बिसनपुर थाना बेलहर जिला बाका बिहार हाल पता दृ ग्राम बिरोंडी थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर को दिल्ली पुलिस सोसाइटी के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।उपरोक्त अभियुक्त थाना बीटा टु पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 48/2023 धारा 376,506 भादवि के तहत वांछित चल रहा था।अभियुक्त मोहन की दुकान पीड़िता के घर के पास है। अभियुक्त द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर झांसे में लेकर उसका वीडियो बना लिया था।और समाज में बदनामी का डर दिखाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment