लंदन में रूसी अरबपति के मेंशन पर प्रदर्शनकारियों ने किया कब्जा, कहा- यहां यूक्रेनी लोगों को देंगे शरण

Rohit Kumar
3 Min Read

लंदन, 14 मार्च: रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ छेड़ी गई जंग के बाद दुनियाभर में लोगों के बीच रूस को लेकर गुस्सा है। जिसके चलते दुनिया के अलग अलग देशों में रूस के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच लंदन में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक रूसी अरबपति के करोड़ों रुपए कीमत के मेंशन पर कुछ लोगों ने कब्जा जमा लिया है। मध्य लंदन में स्थित 50 मिलियन पाउंड एक लक्जरी संपत्ति को आज पुलिस ने खाली कराया है।

पुलिस द्वारा आक्रमणकारियों से खाली करायी गई ये लग्जरी संपत्ति अरबपति रूसी कुलीन ओलेग डेरिपस्का की है। वहीं इस पर कब्जा करने वालों का कहना है कि इस मैंशन में बहुत कमरे हैं और इसे हम यूक्रेनी और अन्य शरणार्थियों के लिए खोलना चाहते हैं। एक अतिक्रमणकारी ने कहा कि तुम यूक्रेन पर कब्जा करो, हम तुम पर कब्जा करेंगे। लेकिन बेलग्रेव स्क्वायर में पुलिस ने सोमवार सुबह इस संपत्ति को आक्रमणकारियों से वापस ले लिया।

इससे पहले इस संपत्ति पर कब्जा करने वाले लोगों ने खिड़की पर एक यूक्रेनी झंडा लटका दिया था। उस पर एक बैनर टांगकर लिखा दिया था कि, इस संपत्ति को मुक्त कर दिया गया है। एल्युमीनियम की दिग्गज कंपनी रुसल की स्थापक 54 वर्षीय उद्योगपति डेरिपस्का को यूक्रेन पर रूस द्वारा आक्रमण किए जाने के बाद यूके सरकार ने प्रतिबंध सूची में डाल दिया गया था। ब्रिटेन सरकार ने तेल व्यवसायी ओलेग डेरिपस्का को ‘क्रेमलिन समर्थक’ और पुतिन नजदीकी घोषित किया था। जिसके बाद उन पर प्रतिबंध लगा दिए गए।

रूसी अरबपतिओलेग डेरिपस्का ने ब्रिटन की कई नामी गिरामी कंपनियों में निवेश कर रखा है। उनके मेंशन पर कब्जा किए जाने की खबर आने के बाद दोपहर के करीब, हेलमेट और सुरक्षा कवच पहने पुलिस अधिकारी मेंशन पहुंचे और हवेली की बालकनी तक पहुंचने के लिए एक सीढ़ी और एक जेसीबी चेरी पिकर का इस्तेमाल किया। काफी प्रयासों के बाद उस मेंशन को खाली कराया गया। ये मेंशन कई विदेशी दूतावासों के घर के करीब है।

वहीं दूसरी ओऱ इस मेंशन पर कब्जा करने वाले लोगों का कहना है कि, इस हवेली पर कब्जा करके, हम यूक्रेन के लोगों के साथ एकजुटता दिखाना चाहते हैं, लेकिन रूस के लोग भी पुतिन के इस पागलपन से सहमत नहीं है। आप यूक्रेन पर कब्जा करेंगे तो, हम आप पर कब्जा करेंगे। इन प्रदर्शन कारियों ने पास की इमारतों में रह रहे लोगों से चिल्लाकर कहा कि, हम आपके नए पड़ोसी हैं।

Share This Article
Leave a Comment