उत्तराखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक हरबंस कपूर का निधन, सीएम धामी समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Rohit Kumar
1 Min Read

भाजपा के विधायक हरबंस कपूर का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। कपूर उत्तराखंड में बीजेपी के सबसे वरिष्ठ विधायकों में से एक थे। विधानसभा चुनावसे ठीक पहले बीजेपी को उनके जाने से एक बड़ा झटका लगा है। हार्टअटैक की वजह से हुई विधायक कपूर की मौत हुई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कपूर उत्तराखंड के साथ-साथ यूपी विधानसभा में की विधायक रह चुके हैं। कपूर आठवीं बार विधायक रह चुके हैं।

कपूर ने पहला विधानसभा चुनाव 1985 को कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट के खिलाफ लड़ा था, लेकिन वह हार गए थे। 1989 में दोबारा चुनाव में कपूर ने बिष्ट को हरा दिया था और उसके बाद कपूर ने कभी भी पीछे मूड़ कर नहीं देखा। कपूर लगातार आठ बार विधायक रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment