दिल्ली-NCR और हरियाणा में गैंगस्टरों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, कई ठिकानों पर छापेमारी

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली- राजधानी दिल्ली और उससे सटे हरियाणा में सक्रिय कुख्यात अपराधियों और उनके नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाया। बाहरी उत्तरी जिले की पुलिस ने करीब 40 विशेष टीमों के साथ एक समन्वित कार्रवाई करते हुए टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना, जितेंद्र गोगी और काला जठेरी गैंग के कई संदिग्ध अड्डों पर एक साथ छापेमारी की।

इस ऑपरेशन में 550 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। छापों का फोकस गैंग से जुड़े सहयोगियों, आर्थिक मदद करने वालों और ठिकानों की पहचान पर रहा। सूत्रों के मुताबिक, कई स्थानों से हथियार और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने इस संबंध में कई एफआईआर भी दर्ज की हैं।

हालांकि, अब तक गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते गैंग नेटवर्क और संगठित अपराध को कुचलने के लिए रणनीतिक स्तर पर की गई है। आने वाले दिनों में इस तरह की और भी कार्रवाइयाँ की जाएंगी।

Share This Article
Leave a Comment