क्रिप्टोकरेंसी की मनी लांड्रिंग में भारतीय अमेरिकी समेत दो लोग दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

Rohit Kumar
1 Min Read

वॉशिंगटन: भारतीय मूल के एक अमेरिकी सहित दो लोगों को क्रिप्टोकरेंसी धन शोधन योजना (Cryptocurrency money laundering) में संलिप्त होने के मामले में एक अमेरिकी अदालत ने आरोपित किया है. अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी. लुईस बॉयड और मणिक मेहतानी को दोषी पाए जाने पर 20 साल तक की सजा हो सकती है.

अभियोग के अनुसार, बॉयड और मेहतानी पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न धोखाधड़ी योजनाओं से लोगों से पैसे हासिल करने के लिए और क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से धन लूटने के लिए कई लोगों के साथ मिलकर साजिश रची.

अमेरिका के न्याय मंत्रालय के अनुसार, बॉयड और मेहतानी ने अगस्त 2020 में लॉन्गव्यू और टेक्सास की यात्रा की थी, जहां उन्होंने बिटकॉइन के लिए 4,50,000 डॉलर से अधिक का आदान-प्रदान करने का प्रयास किया.

संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया कि इस दौरान, बॉयड, मेहतानी और उनके सह-साजिशकर्ताओं ने कथित तौर पर 7,50,000 डॉलर से अधिक का धनशोधन किया.

Share This Article
Leave a Comment