पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, 8 ग्राम स्मैक बरामद

Amit
1 Min Read

नोएडा-  पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह खोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हरिपुर कलां क्षेत्र में स्मैक की तस्करी की कोशिश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरिपुर कलां पुल के नीचे घेराबंदी कर नीलकंठ धाम रानी गली, हरिद्वार निवासी मोहित कुमार को संदिग्ध हालत में पकड़ा।

तलाशी लेने पर युवक के पास से 8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment