यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

आज श्री अवनीश अवस्थी, सलाहकार, माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन एवं श्री जीएन सिंह, फार्मा सलाहकार, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 28 में बन रहे मेडिकल डिवाइस पार्क के निर्माण कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया। प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 28 में किए जा रहे हैं निर्माण कार्यो यथा रोड, सीवर, इंटरनल रोड, व अन्य विकास कार्य आदि की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। इस निरीक्षण के दौरान डॉक्टर अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण भी उपस्थित रहे। निरीक्षण स्थल पर उपरोक्त अधिकारियों को कार्यों की प्रगति से अवगत कराने हेतु विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र भाटिया एवं महाप्रबंधक परियोजना, श्री केके सिंह के नेतृत्व में संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
उपरोक्त दोनों सलाहकारों द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट के निर्माण की भौतिक प्रगति का निरीक्षण भी किया गया। तथा निर्माण कार्यो पर प्रशंसा व्यक्त की गई। एअरपोर्ट की प्रगति समीक्षा के दौरान डॉक्टर अरुण वीर सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोएडा इंटरनेशनल एअरपोर्ट लिमिटेड, श्री शैलेन्द्र भाटिया, नोडल अधिकारी नियाल एवं श्री दिनेश जामवाल, प्रोजेक्ट हेड कंस्ट्रक्शन, कॉन्सेशनायर, यमुना इंटरनेशनल एअरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड भी मौके पर उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment