टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला जारी है. भारत अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. भारतीय टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं जिसमें से टीम 3 मैच अपने नाम किए हैं. भारत का अब 6 नवंबर को जिम्बाब्वे (Ind vs Zim T20 Match) के साथ मुकाबला होना है. इस फाइट को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. जानकारी के लिए बता दें पाकिस्तान ने 4 मैचों में 2 मैच जीते हैं.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने क्या कहा?
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि अगर अगर ज़िम्बाब्वे की टीम किसी तरह भारतीय टीम को हरा देती है तो वे ज़िम्बाब्वे के किसी शख्स से शादी कर लेंगी. शेनवारी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचाए हुए है. लोग उनके इस ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं.
पाकिस्तान की ज़िम्बाब्वे से शिकस्त
आपको बता दें आज पाकिस्तान का ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच था. इस मैच को पाक ने 33 रनों से अपने नाम कर लिया है. जिसके बाद टीम टी20 वर्ल्ड कप में 4 अंक से आगे हो गई है. इससे पहले पाकिस्तान ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेला था. जिसमें पाक 1 रन के फर्क से हार गई थी. अब 6 नवंबर को ज़िम्बाब्वे के साथ भारत का मैच होने जा रहा है. अगर टीम इंडिया यह मैच हारती है तो पाकिस्तान का सेमिफाइनल का रास्ता साफ हो सकता है. हालांकि इसे बावजूद भी उसे दूसरे टीमों के रनरेट पर निर्भर होना पड़ेगा.
भारत और पाकिस्तान का ये है रिकॉर्ड
आपको बता दें भारत और पाकिस्तान 1-1 बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है. भारत ने आखिरी बात 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. वहीं पाकिस्तान ने 2009 में टी20 कप अपने नाम किया था. इस बार भारत टी20 वर्ल्ड कप की मज़बूत दावेदार मानी जा रही है.
