अधूरे इश्क का दर्दनाक अंत! मांग भरी, चूड़ी पहनी फिर प्रेमी के साथ कर लिया सुसाइड

Rohit Kumar
3 Min Read

कानपुर। पनकी शताब्दी नगर में युवती और उसके शादीशुदा प्रेमी ने एक फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को तलाशते हुए स्वजन और पुलिस अपार्टमेंट स्थित फ्लैट पहुंचे। जहां दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस ने लाक तोड़ दिया। जहां दोनों के शव फंदे से लटके मिले। देर रात फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

शादीशुदा प्रेमी के फ्लैट में मिले दोनों के शव

पनकी रतनपुर निवासी 34 वर्षीय मोहन सिंह चौहान उर्फ मोनू इलेक्ट्रीशियन है। उसके परिवार में पत्नी राखी और दो साल की बेटी है। मोनू के पड़ोस की 25 वर्षीय आरजू से प्रेम संबंध थे। दोनों के प्रेम संबंधों की स्वजन को भी भनक थी। मोनू ने शताब्दी नगर पनकी में अरावली अपार्टमेंट सी-ब्लाक, बिल्डिंग नंबर 16 में किराये पर फ्लैट लिया था। जहां अक्सर दोनों मिलते थे।

शाम चार बजे से युवती के लापता होने व फोन न उठने पर स्वजन ने दी थी पुलिस को सूचना

राखी की 26 फरवरी को शादी होनी थी। इसे लेकर दोनों परेशान थे। शाम को चार बजे के लगभग दोनों फ्लैट पहुंचे। जहां दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर दोनों के घर न लौटने से परेशान स्वजन ने फोन मिलाने शुरू किए तो दोनों के फोन नहीं उठे। दोनों के स्वजन ने पुलिस को सूचना दी तो तलाश शुरू हुई। कुछ पता न चलने पर मोनू के स्वजन ने शताब्दी नगर स्थित फ्लैट की जानकारी दी। पुलिस तलाशते हुए वहां पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला। खटखटाने और फोन मिलाने के बाद भी जवाब नहीं मिला तो पुलिस ने लाक तोड़ा। जहां मोनू का शव रस्सी से पंखे से और आरजू का शव खिड़की की जाली से लटका मिला। एसीपी पनकी निशांक शर्मा ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आयी

मामा के घर जाने की बात कहकर निकली थी आरजू

स्वजन ने बताया कि आरजू घर से कुछ दूर रहने वाले मामा के घर जाने की बात कहकर चार बजे से पहले निकली थी। रात तक वापस नही लौटी तो मामा के घर फोन किया तो उसके वहां न पहुंचने की जानकारी हुई।

डेढ़ साल से मोनू की पत्नी रह रही मायके में

मोनू के स्वजन ने बताया कि पत्नी राखी को जब पति के प्रेम संबंधों की जानकारी मिली तो दोनों के अनबन हो गई थी। जिसके बाद राखी घर छोड़कर बीते डेढ़ वर्ष से अपने मायके में ही रह रही थी।

Share This Article
Leave a Comment