कोर्ट मैरिज के 6 महीने बाद ही खटपट, महिला ने पहली मंजिल से कूदकर की जान देने की कोशिश

News Desk
1 Min Read

कस्बा रोड स्थित इंडियन बैंक के सामने सोमवार रात को घरेलू कलह के चलते एक 26 वर्षीय महिला ने पहली मंजिल से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल महिला को भर्ती कराया गया है।

कस्बा रोड निवासी रिया पत्नी गौरव सोमवार देर रात घरेलू कलह में पहली मंजिल से छलांग लगा दी। बताया गया कि रिया और गौरव ने 23 मार्च 2026 को कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के एक ही जाति से होने के बावजूद विवाह को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद रिया के मायके और ससुराल पक्ष के लोग यशोदा अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत या तहरीर नहीं दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment