अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-63 पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त अरूण उर्फ बोना पुत्र शिव किशोर निवासी छिजारसी कॉलोनी थाना सेक्टर-63 गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के तिकोना पार्क के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment