अब डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ से भी गुहार लगायेंगे महागुन माईवुडस निवासी

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेनो वेस्ट की माईवुडस सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर द्वारा थोपी जा रही एओए को रोकने के लिए मेरठ डिप्टी रजिस्ट्रार से भी गुहार लगाने की तैयारी कर ली है।
माईवुडस निवासी ग्रेनो प्रधिकरण के सीईओ और ओएसडी से मिलकर उनके समक्ष अपने सभी साक्ष्य रख चुके हैं और प्राधिकरण से इस कार्य में हस्तक्क्षेप की आस लगाये बैठे है इसके साथ साथ निवासी अब मेरठ डिप्टी रजिस्ट्रार से भी अपनी गुहार लगायेंगे ।
प्रोजेक्ट मै अधेरे पड़े टॉवर, सात टॉवर के निवासियों की पेंडिग पड़ी रजिस्ट्री ओसी ना होने की वजह से, तीसरे क्लब, तीसरे पार्क, तीसरे स्वीमिंग पूल, पहले पूल की नीचे बेस्मेट में हो रहे रिसाव और सीलन, खराब चल रही लिफ्टों, एक करोड से ऊपर के बकाया चल रहें प्राधिकरण के पानी के बिल , ढेड करोड के बकाया चल रहे बिजली बिल तथा अन्य सभी कमियो और खामियो से मेरठ डिप्टी रजिस्ट्रार को अवगत करवायेंगे और उनसे बिल्डर द्वारा 10 सितम्बर को बुलाई गई जीबीएम को केंसिल करने तथा अभी बनाई जा रही एओए को प्रोजेक्ट कम्पलीट होने तक स्थगित करने की गुहार लगायेगे ।

Share This Article
Leave a Comment