ओमिक्रोन के बाद अब आया डेल्टाक्रोन वैरिएंट, इस देश में मिला इस संक्रमण का पहला मामला

Rohit Kumar
1 Min Read

ओमिक्रोन से पूरी दुनिया में मची अफरा-तफरी के बीच कोरोना वायरस का एक और नया वेरिएंट सामने आया है। साइप्रस (Cyprus) में एक शोधकर्ता ने वायरस के इस नए वेरिएंट की खोज की है जो डल्टा और ओमिक्रोन से मिलकर बना है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के लिए डेल्टा वेरिएंट ही जिम्मेदार था, जिससे बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं। ब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार साइप्रस विश्वविद्यालय में जैविक विज्ञान के प्रोफेसर लियोनडियोस कोस्त्रिकिस ने इस वेरिंट को ‘डेल्टाक्रोन’ नाम दिया है

डेल्टा जीनोम के भीतर अपने ओमाइक्रोन जैसे जिनेटिक सिग्नेचर की वजह से इसे यह नाम दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कोस्त्रिकिस और उनकी टीम ने अब तक वायरस के इस वेरिएंट से जुड़े 25 मामले पाए हैं। अभी यह साफ नहीं है कि इस वेरिएंट के क्या और भी मामले मौजूद हैं या फिर यह कितना खतरनाक हो सकता है। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में देखेंगे कि क्या यह स्ट्रेन अधिक संक्रामक है या प्रबल होगा। सिग्मा टीवी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनका मानना ​​है कि डेल्टाक्रोन से अधिक संक्रामक ओमीक्रोन है।’

Share This Article
Leave a Comment