“अब न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी होती है जेवर की चर्चा”

Rohit Kumar
1 Min Read

उपरोक्त शब्द आज दिनांक 03 फरवरी 2022 को जेवर विधायक व जेवर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री धीरेंद्र सिंह ने अपने चुनावी दौरे के समय उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहे।
आज दिनांक 03 फरवरी 2022 को जेवर विधायक व जेवर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री धीरेंद्र सिंह ने ग्राम तिरथली, नगला भटोना, नगला हुकम सिंह, दयानतपुर, बेगमाबाद, मुकीमपुर सिवारा व कस्बा जेवर का ताबड़तोड़ दौरा किया।
जेवर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि “अब न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी जेवर की चर्चा होती है। मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की साकारात्मक सोच के कारण न केवल उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है, बल्कि आपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगा है। तत्कालीन सरकारों में संरक्षण प्राप्त भूमाफिया आज अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भाग रहे हैं तथा उनकी अवैध भूमियों पर बुलडोजर चल रहा है।”

Share This Article
Leave a Comment