गाजियाबाद में साइबर ठगों का जाल, मॉडलिंग और निवेश के नाम पर 14 लाख की ठगी

Amit
1 Min Read

Cyber Fraud in Gaziabaad: गाजियाबाद में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने मॉडलिंग और निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। दोनों मामलों में पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

पहला मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है, जहां संगम विहार निवासी एक दंपती को उनके बेटे को मॉडलिंग में मौका दिलाने का झांसा दिया गया। ठगों ने फेसबुक के माध्यम से संपर्क कर खुद को एक कास्टिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताया और कहा कि चयन के लिए टेलीग्राम टास्क के जरिए 100 प्वाइंट पूरे करने होंगे। अलग-अलग टास्क पूरे कराने के नाम पर दंपती से करीब 6.97 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।

दूसरा मामला मुरादनगर का है, जहां मोहित अग्रवाल नामक व्यक्ति को क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया। शुरुआती भरोसा जीतने के बाद ठगों ने उनसे 7 लाख 6 हजार 700 रुपये ट्रांसफर करा लिए और बाद में संपर्क तोड़ लिया।

एसीपी अपराध भास्कर वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन का विवरण खंगाल रही है।

Share This Article
Leave a Comment