ग्रेनो वेस्ट में कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देकर मोबाइल लूटा

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक सप्ताह के अंदर बदमाशों ने लूट की तीन घटनाओं को अंजाम दिया। शनिवार को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति से हथियार के बल पर मोबाइल फोन लूट लिया। क्षेत्र में लगातार होने वाली लूट की घटनाओं में लोगों में डर व्याप्त है। पुलिस का दावा कि तीनों घटनाओं का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

हैबतपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार शुक्रवार को अपने काम से जा रहे थे। इस दौरान मोटर साइकिल से आए दो बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

एक दिन पूर्व बदमाशों ने दो महिलाओं पिंकी गर्ग व कृष्णा के साथ भी लूट की थी। मोटर साइकिल पर आए तीन बदमाशों ने दोनों महिलाओं से हथियार के बल पर सोने की चेन, कुंडल व अन्य सामान लूटा था। विरोध करने पर दोनों महिलाओं की पिटाई भी की थी।

घटना के बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में बदमाश जाते हुए दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम बदमाशों की तलाश कर रही है। कुछ दिनों पूर्व भी बदमाशों ने एक व्यक्ति से सोने की चेन लूटी थी।

Share This Article
Leave a Comment