ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद में सड़क सुरक्षा माह के दौरान जनपद वासियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के द्वारा निरंतर स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन के निर्देशों के अनुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में आगामी 23 जनवरी 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रंखला निर्माण एवं ऑनलाइन सड़क सुरक्षा शपथ दिलाने को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी सुहास एल वाई की अध्यक्षता में जूम ऐप के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा माह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि यातायात नियमों का उल्लंघन न हो एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके एवं मानव श्रृंखला निर्माण कार्यक्रम इतने विशाल स्तर पर भारत वर्ष में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित हो रहे मानव श्रृंखला निर्माण एवं ऑनलाइन सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी गण आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें एवं आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला निर्माण एवं ऑनलाइन सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ साथ समस्त स्टेक होल्डर विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनएसएस, एनसीसी तथा स्काउट गाइड आदि प्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित कराई जाए। इस महत्वपूर्ण बैठक का संचालन एआरटीओ गौतमबुद्धनगर दीपक शर्मा के द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं स्कूलों के प्रधानाचार्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सड़क सुरक्षा माह के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मानव श्रृंखला निर्माण को लेकर की गई बैठक
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा, टाटा लगाएगी 10 ई-चार्जिंग स्टेशन और देगी 5 बसें
- ड्यूटी में लापरवाही पर नोएडा पुलिस का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- नोएडा जिला अस्पताल में आयुष्मान भुगतान पर सवाल, सर्जनों की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
- ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड होंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और जीपीएस डिस्प्ले से लैस
- ग्रेटर नोएडा के किसानों की सीएम दरबार में दस्तक, 4% आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर जांच की मांग
- नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत
- फर्जी आधार, 12 बैंक खाते और हवाला कारोबार; पहचान बदल 6 साल से नोएडा में छुपा था चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई
- नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम, लोगों से यात्रा टालने की अपील

