नोएडा में दहेज में कार न देने पर विवाहिता से मारपीट

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसे लेकर पीड़िता ने सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दी शिकायत में अनीता ने बताया कि उनकी शादी कुछ समय पहले हाजीपुर गांव में रहने वाले सत्येंद्र से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायती में समझौता भी हुआ, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि अब ससुराल वाले दहेज में कार न लाने पर उनसे साथ मारपीट कर रहते हैं। अनिल ने अपने पति सत्येंद्र राठी, सास सरोज और ससुर तेजपाल सहित अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment