ग्रेटर नोएडा संवाददाता, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर के जेपी ग्रीन्स में अगस्त में प्रस्तावित जी 20 सम्मेलन की बैठक को भव्य एवं सकुशल रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को मंडल आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर मैराथन बैठक संपन्न हुई। मंडलायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जी-20 एक महत्वपूर्ण समूह है, जिसमें दुनिया की प्रमुख विकसित एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाऐं शामिल है और भारत 1 वर्ष की अवधि के लिए 1 दिसंबर 2022 से जी-20 देशों की अध्यक्षता करेगा। जिसकी महत्वपूर्ण बैठक उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी, आगरा, लखनऊ एवं ग्रेटर नोएडा में होनी प्रस्तावित है। इसलिए जनपद गौतमबुद्धनगर के लिए विकास, बुनियादी ढांचे, संस्कृति/विरासत के स्तर को दुनिया के सम्मुख प्रदर्शित करने का एक बड़ा अवसर है। इसलिए संबंधित विभागीय अधिकारियों का दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि वह समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए अपनी कार्य योजना समय रहते तैयार कर ले और कार्य योजना के अनुसार ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करें ताकि जनपद में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन की बैठक को भव्य एवं सकुशल रूप से संपन्न कराया जा सके।इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, औषधि एवं खाद्य प्रशासन विभाग, पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा समय रहते हुए ही अपनी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं कार्यक्रम स्थल तक आने जाने वाले मार्गो को पहले से ही चिन्हित कर लिया जाए और जो भी मार्ग में कमियां नजर आये उनको समय रहते दूर कर लिया जाए। इसी प्रकार उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा इस प्रकार से अपनी कार्रवाई की जाएगी कि जनपद का पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह भी कहा कि उनके द्वारा समय रहते यह सभी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए कि आयोजित होने वाली जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमानों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा इसलिए उनके ठहरने के लिए होटल आदि की व्यवस्था समय रहते कर ली जाएं। इस अवसर पर जिला अधिकारी सुहास एलवाई के द्वारा मंडलायुक्त महोदया को जी-20 सम्मेलन को लेकर अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया एवं उनको आश्वस्त किया कि गौतमबुद्धनगर में प्रस्तावित जी 20 सम्मेलन को भव्य एवं सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए उनके द्वारा जो दिशा निर्देश आज दिए गए हैं उनका अधिकारियों के माध्यम से कड़ाई से पालन कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इस महत्वपूर्ण बैठक में मंडल स्तरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ तीनों प्राधिकरण के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
जी-20 सम्मेलन की प्रस्तावित बैठक को लेकर मंडल आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर चली मैराथन बैठक
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बाप के हत्यारे बेटे का शव तो ले गई पत्नी पर पति का नहीं, 2021 से दोनों रह रहे थे अलग
- नोएडा में 55 ई-रिक्शा सीज, बिना नंबर प्लेट और मिटे चेसिस नंबर पर पुलिस की कार्रवाई
- 20 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आएगा जापान का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, निवेश पर CM योगी से होगी सीधी वार्ता
- ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं के चारे की आपूर्ति अटकी, दो बार टेंडर में नहीं आया प्रस्ताव
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, सच या झूठ? एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दूध का दूध पानी का पानी
- ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: बाइक से जा रहे थे, पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
- जिला अस्पताल में गार्ड ने सिरिंज में दवाई भरी, वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को निकाला
- पति की हत्या की साजिश में पत्नी और 20 वर्षीय प्रेमी गिरफ्तार, बेटियों ने खोले चौंकाने वाले राज
