बैकलेस ड्रेस पहन इवेंट में पहुंची मलाइका अरोड़ा, स्टेज पर एक शख्स ने जो किया उसे देखकर हर किसी की खुली रह गईं आंखें

Rohit Kumar
2 Min Read

Malaika Arora Backless Dress Video: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी ना किसी इवेंट या स्टार पार्टी में एक से बढ़कर एक बोल्ड अंदाज में शिरकत करने के लिए जाती रहती हैं. यहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो जाते हैं. हर किसी को मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है. इसी कड़ी में अब मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें एक्ट्रेस बैकलेस ड्रेस में पोज दे रही हैं और शख्स ने जो हरकत की उससे इस इंसान की हर तरफ तारीफें हो रही हैं.

शख्स ने की मलाइका के साथ ये हरकत

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका पैपराजी को पोज दे रही हैं और ये शख्स भी मलाइका का साथ ही खड़ा है. ऐसे में शख्स ने पोज तो दिया लेकिन मलाइका को टच तक नहीं किया. इस शख्स का ये शालीन अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इन्हें ट्रू जेंटलमैन बता रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सामने खड़े पैपराजी के लिए शख्स ने मलाइका की कमर में हाथ डालने वाला पोज दिया लेकिन साइड वाले कैमरों में हकीकत कैद हो गई.

खूब वायरल हो रहा है वीडियो

मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. नेटिजंस इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक शानदार रिएक्शंस दे रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स के वीडियो को जमकर लाइक और शेयर भी कर रहे हैं.

अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन

बता दें कि मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड लुक्स और पर्सनल लाइफ को लेकर छाई रहती हैं. पिछले काफी समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इन दिनों बी टाउन के इस सबसे हॉट कपल की शादी का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है.

Share This Article
Leave a Comment