महिला उन्नति संस्था द्वारा भारत रतन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

महिला उन्नति संस्था कि नोएडा महानगर इकाई द्वारा भारत रतन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें संस्था की नोएडा महानगर अध्यक्ष श्रीमती श्वेता त्यागी ने कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऐसे विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिक और समाज सुधारक व्यक्ति थे जिन्होंने महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और अभियान चलाएं। वहीं संस्था के नोएडा महानगर उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने कहा कि बाबा साहब का राष्ट्र के प्रति योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है ऐसे व्यक्ति थे जो समय से आगे चला करते थे बाबा साहब ने संविधान की रचना करी है जो सभी को एक समान करता है और सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों और उनके द्वारा शिक्षा को दिए गए महत्व को हम स्मरण करते हैं। इस अवसर पर सुषमा झा, रंजना तिवारी सरस्वती राज आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment