लोनी (गाजियाबाद)। भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी के सनातन धर्म से संबंधों को लेकर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य को पत्र लिखा है। इसमें विधायक ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से राहुल गांधी के सनातनी हिंदू होने अथवा न होने पर स्पष्ट मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया गया है।
विधायक ने पत्र में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी एवं उनकी पार्टी के कई नेताओं द्वारा समय-समय पर ऐसे बयान और गतिविधियां की गई हैं, जिन्हें सनातन विरोधी माना जाता है।
धार्मिक मुद्दों पर शंकराचार्य से मार्गदर्शन की मांग
विधायक ने पत्र में राम मंदिर विवाद, गोहत्या, बीफ पार्टी, साधु-संतों से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम और अन्य राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों का उल्लेख करते हुए शंकराचार्य से इस विषय पर स्पष्ट मत देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ज्योर्तिमठ ने सदैव धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित के मुद्दों पर समाज का मार्गदर्शन किया है।
इसलिए देशभर के सनातन अनुयायियों की शंकाओं का समाधान करने के लिए शंकराचार्य का स्पष्ट वक्तव्य आवश्यक है। पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि शंकराचार्य के मार्गदर्शन से देश के सामने उत्पन्न धर्म-संबंधी भ्रम दूर होगा तथा लोग तथ्यों के आधार पर अपने विचार बना सकेंगे।

