युवकों के बंद कमरे में चोरी, मोबाइल-पर्स समेत जरूरी दस्तावेज उड़ाए

Amit
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा (सूरजपुर): ईटा-1 सेक्टर स्थित एक किराए के मकान में सोमवार शाम अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर कमरे से नकदी, मोबाइल फोन, पर्स और अहम दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना के समय मकान में रहने वाले युवक टहलने गए हुए थे।

जानकारी के अनुसार, कासगंज निवासी आदेश कुमार और हाथरस निवासी मुकेश कुमार, दोनों ईटा-1 सेक्टर में किराए के मकान में साथ रहते हैं। आदेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम वह पार्क में टहलने के लिए निकले थे। जब वह लौटे तो देखा कि कमरे की कुंडी टूटी हुई थी और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

चोर कमरे से मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और दोनों युवकों के जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सूरजपुर थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल की और तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है

Share This Article
Leave a Comment