लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने कर दी युवती की हत्या, सीने और सिर में मारी गोली

Rohit Kumar
2 Min Read

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के एक फ्लैट में गुरुवार को युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपित को हिरासत में ले लिया है। प्रतापगढ़ निवासी ऋषभ सिंह पैराडाइज अपार्टमेंट के सी-ब्लॉक स्थित सेकंड फ्लोर के एक फ्लैट में कैंट निवासी रिया गुप्ता (27) के साथ लिव इन में रह रहा था। रिया के पति की मौत हो चुकी है। उसकी एक बेटी भी उनके साथ रहती है। ऋषभ प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहा है। उसके पिता सिंचाई विभाग में क्लर्क हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार को रिया से ऋषभ का कुछ विवाद हो गया, इसी के बाद उसने उसे अवैध असलहे दो गोलियां मार दीं। एक गोली रिया के सीने और दूसरी माथे पर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ऋषभ को हिरासत में लेकर रिया के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है। फरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। ऋषभ सिंह लिव इन में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने युवती के सीने और सिर में गोली मारी। घटना के पीछे की वजह पता लगाई जा रही है। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

तैश में आने के बाद घटना को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक, हत्‍या को अंजाम देने के बाद आरेपी युवक ऋषभ सिंह ने सरेंडर कर दिया। रिया नाम की तलाकशुदा युवती अपने बच्‍चे के साथ उसके फ्लैट में कई महीनों से रह रही थी। अचानक किसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद तैश में आए ऋषभ ने रिया की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

Share This Article
Leave a Comment