लारेंस बिश्नोई के शूटर सनी काकरान गैंग का 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मुकदमे

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने मेरठ से एनकाउंटर के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शूटर के ऊपर 50,000 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था. वह कई मुकदमों में फरार चल रहा था. पुलिस उसे खोजने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन वह उसके हाथ नहीं लग रहा था. सुराग मिलते ही एसटीएफ एक्शन में दिखाई दी.

यूपी एसटीएफ के जाल से वह बच नहीं सका और उसे मेरठ में घेर लिया और दोनों तरफ से हुई फायरिंग हुई, जिसमें वह घायल हो गया. घायल होते ही उसने हथियार डाल दिए, जिसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया है और अब एसटीएफ उससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी अन्य जानकारियां उगलवाएगी.

गिरफ्तार किया गया शूटर रवि, सन्नी काकरान का करीबी है और बदमाश सन्नी काकरान, लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है. 15 सितंबर के दिन स्पेशल टास्क फोर्स को एक जानकारी मिली कि 50,000 का इनामी रवि कुमार जो मसूरी या नगलीईशा के रास्ते से होते हुए दौराला जाएगा. इस इनपुट पर यूपी STF ने नगलीईशा से दौराला की तरफ जाने वाले रास्ते पर ट्रैप लगाया और कुछ देर के बाद एक शख्स मोटर साइकिल पर आता हुआ नजर आया.

शूटर मेरठ और आसपास के जिलों में मांगता था रंगदारी

मुखबिर के जरिए उसकी पहचान की गई. पुलिस ने बदमाश को सरेंडर करने को कहा, लेकिन आरोपी ने पिस्टल निकाल पुलिस टीम पर फायर कर दिया. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायर किया और बदमाश घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर ही हथियार समेत दबोच लिया. शार्प शूटर रवि, सन्नी काकरान के कहने पर मेरठ और आसपास के जिलों में रंगदारी मांगना, फायरिंग करने आदि जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था.

Share This Article
Leave a Comment