धारचूला में भूस्खलन, फंसे दर्जनों वाहन, नदियों के रौद्र रूप से बाल-बाल बची 25 लोगों की जिंदगी

Rohit Kumar
1 Min Read

पिथौरागढ़। प्रदेश में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, धारचूला नयाबस्ती  में भूस्खलन की घटना सामने आई है। बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। सड़क बंद होने के कारण वाहन और ग्रामीण फंस चुके हैं। इसके अलावा मलबा आने से 18 से अधिक सड़कें बंद हैं।

दारमा घाटी में भारी बारिश के चलते धौला नदी किनारे लगी ट्राली बह गई। इस वजह से 50 परिवारों का संपर्क कट गया है। बारिश के चलते नाले उफान पर हैं। कीड़ा जड़ी दोहन करने गए 25 लोगों की जान बचाई गई और सकुशल उनके गांव पहुंचाया गया।

Share This Article
Leave a Comment