मकान मालिक के बेटे ने महिला को ब्लैकमेल कर किया शारीरिक शोषण, केस दर्ज

Amit
1 Min Read

आगरा। ट्रांस यमुना क्षेत्र में मकान मालिक के पुत्र ने किरायेदार महिला को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। महिला को बंधक बना कर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उसे शादी का झांसा भी दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रुनकता की महिला पति और बच्चों के साथ इस्लाम नगर में कलुआ के मकान में किराये पर रहती थी। महिला का आरोप है कि दो वर्ष पूर्व मकान मालिक के बेटे साहिल ने उनके नहाते समय वीडियो बना लिए थे। इसके बाद ब्लैकमेल कर उसका शोषण शुरू कर दिया। जानकारी देने पर पति ने विरोध किया।

साहिल ने परिजन के साथ मिलकर पति को पीटकर घर से भगा दिया। उसे बंधक बना लिया। इसके बाद साहिल की मां ने उसे बेटे से शादी का झांसा देकर शांत करा दिया। साहिल से उसे एक बेटी पैदा हुई। दोबारा गर्भवती होने पर गर्भपात करवा दिया। आरोपी आए दिन मारपीट करने लगा। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर ट्रांसयमुना ने बताया कि साहिल, उसके पिता कलुआ, सितारा, सोनू, बाबी ,सीमा और रूबी पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Share This Article
Leave a Comment