चलती कार से गिरा किंग कोबरा, हाईवे पर फन फैलाकर हुआ खड़ा, रोड जाम!

Rohit Kumar
1 Min Read

हमीरपुर। चलती कार के निचले हिस्से से गिरकर एक सांप का हाईवे में कुंडली मारकर बैठने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो हमीरपुर-जोल्हूपुर स्टेट हाईवे के बदनपुर गांव के पास का बताया जा रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान टीम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो रात का है लेकिन कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में एक चलती हुई कार के पिछले हिस्से में आधा लटका हुआ सांप दिखाई देता है। जो झटका लगने से सड़क पर गिर जाता है। कार के पीछे चल रही दूसरी कार में सवार लोग इसका वीडियो बना लेते हैं। स्टेट हाईवे पर गिरते ही सांप कुंडली मारकर कुछ देर के लिए बैठ जाता है। इसकी वजह से पीछे चल रही कार और बाइकें बीच रास्ते खड़ी हो जाती है, सांप के खेतों की तरफ निकल जाने के बाद लोग आगे बढ़ते हैं। इस सबके बीच चालक को कार में सांप होने का पता नहीं होता है।

Share This Article
Leave a Comment