‘बाहुबली’ के ‘कटप्पा’ सत्यराज की तबीयत बिगड़ी, कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे दुआ

Rohit Kumar
3 Min Read

बाहुबली (Baahubali) के ‘कटप्पा (Katappa)’ के नाम से घर-घर में खास पहचान बना चुके साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज (Sathyaraj) को कोविड 19 पॉजिटिव होने के बाद चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती (Sathyaraj admitted to hospital in Chennai) कराया गया हैं. सत्यराज पिछले कुछ दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेशन में रखा था, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. ‘कटप्पा’ की तबीयत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद से फैंस उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

‘कटप्पा’ यानी सत्‍यराज (Baahubali Katappa aka Sathyaraj) की सेहत अभी कैसी है. इसके लिए अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंभीर लक्षण दिखने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स की एक टीम उनका इलाज कर रही है. 67 साल के सत्‍यराज की सेहत के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं और ये प्रार्थना कर रहे है कि वह जल्द उनके बीच हो.

सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार हैं. उन्होंने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘सत्तम एन कईइल’ से की थी. 1985 में रिलीज फिल्म ‘सावी’ बतौर लीड ऐक्‍टर उनकी पहली फिल्‍म थी. उन्‍होंने लंबे समय तक प्रोडक्शन मैनेजर का भी काम किया. फिल्म ‘बाहुबली’ में ‘कटप्पा’ के रोल से उन्हें पूरे देश में एक अलग पहचान मिली.

पिछले कुछ दिनों में तेलुगु फिल्म उद्योग के कई सेलेब्स कोविड -19 पॉजिटिव हुए हैं. साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू, मांचू मनोज, मांचू लक्ष्मी, संगीत निर्देशक तमन, नितिन की पत्नी और एक्टर विश्व सेन जैसे कई फिल्मी सितारे कोरोना से जंग लड़ रहे हैं.

साउथ इंडियन फिल्‍मों की एक्‍ट्रेस तृषा भी कोरोना संक्रम‍ित हो गई हैं. वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह हफ्ता उनके लिए डरावना अनुभव लेकर आया है. शुक्रवार, 7 जनवरी को तृषा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी थी. तृषा ने बताया कि उन्‍होंने नए साल से पहले ही कोविड -19 का टेस्‍ट करवाया था और वह पॉजिटिव निकला. एक्‍ट्रेस ने बताया कि वह मुश्‍क‍िल दौर से गुजर रही हैं. हालांकि, वह ठीक भी हो रही हैं और उन्‍हें उम्‍मीद है कि जल्‍द ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment