रिहायशी सेक्टरों में सफाई अभियान चलाने के निर्देश

Rohit Kumar
1 Min Read

–एसीईओ आनंद वर्धन ने जनसुनवाई में शिकायतों का किया निस्तारण

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आनंद वर्धन ने मंगलवार को जन सुनवाई की, जिसमें ग्रामीणों ने गांव सैनी में अतिक्रमण हटाने की मांग की। सेक्टर 1 के निवासियों ने सेक्टर एक में साफ-सफाई और पौधरोपण करने की मांग की। गांव कासना के किसानों को 6 प्रतिशत आबादी प्लॉट दिलाने की मांग की। एसीईओ ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर इन कार्यों को कराने के निर्देश दिए। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण को रोकने के लिए सभी वर्क सर्किल व भूलेख विभाग को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई करने को कहा है। जन सुनवाई के दौरान एसीईओ ओएसडी हिमांशु वर्मा व विशु राजा, जीएम आरके देव, ओएसडी रजनीकांत समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment