संसद भवन की सुरक्षा में फिर चूक, दीवार फांदकर घुसा युवक

Amit
1 Min Read

नई दिल्ली: देश की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक संसद भवन की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ा सेंध लगा है। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति रेलभवन की तरफ से पेड़ के सहारे दीवार कूदकर नए संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

यह पहली बार नहीं है जब संसद की सुरक्षा में लापरवाही सामने आई है। अगस्त 2024 में भी एक युवक रेड क्रॉस रोड की तरफ से दीवार फांदकर परिसर में घुसा था। शुरुआती जांच में वह मानसिक रूप से कमजोर पाया गया था।

वहीं, दिसंबर 2023 में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो संदिग्धों ने विजिटर गैलरी से छलांग लगा दी थी, जिससे सदन में अफरा-तफरी मच गई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं से संसद की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment