“सूचना का अधिकार के बीस वर्ष: अपेक्षाएँ और अनुभूतियां” पर छात्र-छात्राओं ने गहन विचार साझा किए
देहरादून। आरटीआई क्लब उत्तराखंड, देहरादून द्वारा तस्मिया एकेडमी 1, इंदर रोड में आज प्रातः 10:30 बजे वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय था “सूचना का अधिकार के बीस वर्ष: अपेक्षाएँ और अनुभूतियां”।
प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। कॉयर यूनिवर्सिटी, रुड़की के कॉलेज ऑफ लीगल स्टडीज से महक नाज़, पंकिशोर गोयल और वैष्णवी चौहान; उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून से वंशिका कुमारी, तेजस्वा और दिग्विजय; सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून से स्वाति सिंह, पूर्णिमा केशरवानी और मो. आमाश; जागरण स्कूल ऑफ लॉ, सेलाकुई से आयुषी लाल, मोहित मुरारी और रक्षा उनियाल; तथा DAV पीजी कॉलेज, देहरादून से करण कुमार, शाश्वत बैचेट और महक भंडारी ने प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान: पूर्णिमा केशरवानी (सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून)
द्वितीय स्थान: शाश्वत बैचेट (DAV पीजी कॉलेज, देहरादून)
तृतीय स्थान: स्वाति सिंह (सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून)
चतुर्थ स्थान: वंशिका कुमारी (उत्तरांचल यूनिवर्सिटी) और महक भंडारी (DAV पीजी कॉलेज, देहरादून)
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आरटीआई क्लब के संरक्षक एवं समाजसेवी डॉ. फारुख, पूर्व सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल, अध्यक्ष बी.पी. मैथानी, महासचिव ए.एस. धुनता, उपाध्यक्ष रीता सूरी, सचिव यज्ञ भूषण शर्मा, संगठन सचिव सुरेंद सिंह थापा और वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता खुश वीर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस आयोजन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने सूचना के अधिकार और उसकी प्रासंगिकता पर गहन विचार साझा किए और प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए ज्ञानवर्धक अनुभव प्रदान किया।
